Last Updated:
T20 World cup Semifinal Scenario: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का समीकरण वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार जीत से बदल गया है. अब सबके अंदर यही सवाल है अगर इस टीम ने साउथ अफ्रीका को भी हरा दिया तो क्या होगा.
अगर वेस्टइंडीज से साउथ अफ्रीका हारा तो क्या भारत टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतकर सुपर 8 में कदम रखा. इस राउंड में पहला मैच साउथ अफ्रीका से हारते ही मामला बिगड़ गया. अब टीम को ना सिर्फ अपने मैच बड़े अंतर से जीतने हैं बल्कि दूसरी टीमों के जीत की भी दुआ करनी है. यहां दुआ उसी साउथ अफ्रीका की करनी होगी जिससे हार मिली थी. हालांकि उसके हार के बाद भी उम्मीद बची रहेगी लेकिन फिर जिम्बाब्वे के लिए भारतीय फैंस को दुआ करनी होगी.
अगर साउथ अफ्रीका जीता तो क्या होगा
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के मैच पर तमाम भारतीय फैंस की नजर रहेगी. अगर जो प्रोटियाज टीम को जीत मिली तो भारत राहत की सांस लेगा. ऐसे में भारत को पहले जिम्बाब्वे से जीतना होगा और फिर वेस्टइंडीज को हराना होगा. भारत दो जीत से 4 अंक लेकर आगे जाएगा जबकि वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे 2 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे.
अगर वेस्टइंडीज जीता तो क्या होगा
वेस्टइंडीज ने अगर साउथ अफ्रीका को हराया तो भारत की उम्मीदों को झटका लगेगा. ऐसे में ना सिर्फ भारत को अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे साथ ही दुआ करनी होगी जिम्बाब्वे की टीम भी साउथ अफ्रीका को हरा दे. जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका ऐसे में 2 अंकों पर रह जाएंगे और भारत के पास चार अंक होंगे. इस समीकरण से वेस्टइंडीज और भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.