Last Updated:
वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड में टीम इंडिया की जीत के लिए खास पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया है.यहाँ के चर्चित स्थानीय नेता केदार प्रसाद यादव ने सुबह से ही भगवान के सामने हवन-पूजन शुरू कर दिया है. पूजा स्थल पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों की तस्वीरें रखी गई हैं
पूजा स्थल पर भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों की तस्वीरें रखी गई हैं. हाथों में पूजा की थाली लेकर केदार यादव लगातार प्रार्थना कर रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे इलाके में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. केदार प्रसाद यादव का कहना है कि जब तक टीम इंडिया जीत हासिल नहीं कर लेती, तब तक उनका यह अनुष्ठान जारी रहेगा.
टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन
भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे खिलाड़ी मैदान पर डटकर मुकाबला करें. न्यूजीलैंड को हराकर भारत विश्व विजेता बने, इसी कामना के साथ हमने आज हवन-पूजन शुरू किया है. केदार यादव की इस पहल को देखने के लिए स्थानीय लोग भी मंदिर परिसर में जुट रहे हैं. पूरे इलाके में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है. भारत में क्रिकेट एक भावना है, एक जुनून है. वैशाली के भगवानपुर से सामने आई यह तस्वीर दिखाती है कि जब टीम इंडिया मैदान में उतरती है तो करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें और आस्थाएं भी उसके साथ खड़ी होती हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.