टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण (T20 World Cup 2026) का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था, जिसमें से 12 टीमों का सफर खत्म हो चुका है. 8 टीमों के लिए खिताब जीतने की उम्मीदें जिंदा हैं, जिनके बीच होने वाला सुपर-8 राउंड शनिवार, 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका इस राउंड में खेलेंगी. जानिए इसका पूरा फॉर्मेट, किस तरह सेमीफाइनलिस्ट टीमों का फैसला होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज में प्रति दिन 3 मैच खेले जा रहे थे, लेकिन सुपर-8 राउंड में ऐसा नहीं है. अधिकतर दिनों में रोजाना एक ही मैच खेला जाएगा, 3 बार प्रति दिन 2 मैच खेले जाएंगे. सुपर-8 की शुरुआत न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच के साथ और समापन भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के साथ होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का फॉर्मेट
सुपर-8 राउंड की सभी टीमों को 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. हर टीम 3-3 मैच खेलेगी, उन्हें अपने ग्रुप की सभी टीमों से एक-एक मैच खेलना होगा. जैसे लीग स्टेज में हुआ था. सभी मैच हो जाने के बाद, दोनों ग्रुप्स की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनलिस्ट होंगी और तीसरे, चौथे नंबर की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.
- ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
- ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका.
ग्रुप 1 की टॉप टीम सेमीफाइनल में ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी. दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप 1 की दूसरे नंबर की टीम और ग्रुप 2 की टॉप टीम के बीच होगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो वो मुकाबला भी श्रीलंका में होगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का शेड्यूल
- 21 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 22 फरवरी: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 22 फरवरी: भारत बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम)
- 24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
- 27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 28 फरवरी: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम द. अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम)
- 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स स्टेडियम).
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.