साउथ के बिग बॉस फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि यह रियलिटी शो तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा के नए सीजन के साथ एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अब एक बड़े क्रॉसओवर प्रोमो में चारों होस्ट नागार्जुन अक्किनेनी, मोहनलाल, विजय सेतुपति और किच्चा सुदीपा एक साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर साउथ के बिग बॉस का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जो शो के ग्रैंड प्रीमियर से पहले शेयर किया गया है। ये शो चार अलग-अलग भाषा में 6 सितंबर 2026 को शुरू होंगे।
साउथ बिग बॉस प्रोमो में दिखे 4 सुपरस्टार्स
1 मिनट 33 सेकंड के इस प्रोमो में रियलिटी शो के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को होस्ट करने वाले चारों सुपरस्टार्स होस्ट एक साथ मजेदार अंदाज में खाने-पीने का मजा लेते और अलग-अलग कल्चर को आजमाते हुए दिख रहे हैं। नागार्जुन अक्किनेनी तेलुगु और मोहनलाल मलयालम वर्जन को होस्ट करेंगे, जबकि विजय सेतुपति तमिल और किच्चा सुदीपा एक बार फिर कन्नड़ वर्जन के साथ लौट रहे हैं।
ओटीटी पर कहां देखें साउथ का बिग बॉस
इस प्रोमो में चारों रीजनल वर्जन को जोड़ने के लिए होस्ट के राज्यों के खाने-पीने की चीजों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उनकी अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान को भी बनाए रखा गया है।, जहां बिग बॉस तमिल और बिग बॉस तेलुगु का यह 10वां सीजन है। वहीं मोहनलाल शो की शुरुआत से अब तक 8वीं बार होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा, बिग बॉस कन्नड़ का यह 13वां साल है। तमिल वर्जन विजय टीवी पर दिखाया जाएगा, जबकि तेलुगु वर्जन स्टार मां पर उपलब्ध होगा। साथ ही मलयालम शो एशियानेट पर और कन्नड़ वर्जन कलर्स कन्नड़ पर प्रसारित होगा। इसके अलावा, शो की 24×7 स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगी।
बिग बॉस 20 कब होगा शुरू
बिग बॉस के सभी साउथ वर्जन 6 सितंबर को एक साथ शुरू होंगे। ये चारों शो एक ही लॉन्च इवेंट का हिस्सा होंगे, लेकिन इनकी अपनी-अपनी भाषाएं, कंटेस्टेंट और कहानियां होंगी। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘बिग बॉस 20’ भी 6 सितंबर को शुरू होने वाला है। यह होस्ट के तौर पर एक्टर का लगातार 17वां साल भी होगा।
ये भी पढ़ें – किसान का बेटा बना Bigg Boss Kannada 12 का विनर, कॉमेडियन गिली नाटा को ट्रॉफी के साथ मिला इतना प्राइज मनी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.