टेलीविजन के गलियारों से एक खुशखबरी सामने आ रही है. टीवी की पॉपुवर एक्ट्रेस ने शादी के दो साल बाद प्रेगनेंसी अनाउंस की है. ये खुशखबरी सुन उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की सबसे पॉपुलर और पसंद की जाने वाली एक्ट्रेस में से एक सुरभि ज्योति हैं. सुरभि ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है.
सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक तरफ सुरभि के पति के पैर नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ सुरभि के पैर और दोनों के बीच में छोटे बेबी के शूज रखे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में सबसे पहले ओम लिखा और इसके बाद लिखा, ‘हमारा सबसे बेहतरीन एडवेंचर शुरू होने वाला है, छोटा सा इस जून को दुनिया में आने वाला है.’
बधाइयों का सिलसिला हुआ शुरू
सुरभि ने जैसे ही ये खुशी की खबर फैंस और दोस्तों के साथ शेयर की, वैसे ही उनके पोस्ट पर बधाईयों का तांता लग गया. उनकी दोस्त मौन रॉय, अनीता हस्सनंदानी जैसी कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. साथ ही साथ उनके फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की. वैसे पिछले कुछ समय से सुरभि सोशल मीडिया से थोड़ी दूर थीं ऐसे में उनके पुराने पोस्ट्स पर भी उनके फैंस उनसे पूछ रहे थे कि वो कहां हैं. अब उन्होंने फाइनली बता दिया है कि वो इतने दिन से क्यों सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं थीं.
बता दें कि सुरभि ज्योति टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं उन्होंने ‘कुबूल है’, ‘नागिन’, ‘गुनाह’, ‘कोई लौट के आया है’ जैसे सीरियल्स में काम किया है. उनके सीरियल ‘कुबूल है’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने साल 2024 में सुमित सूरी के साथ शादी की है. सुमित और सुरभि काफी समय से रिलेशनशिप में थे. इनकी शादी नैनीताल से हुई थी.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.