टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, और ऐसी ही एक कैट फाइट तेजस्वी प्रकाश और सुरभि चंदना के बीच भी चर्चा में रही थी। दोनों एक्ट्रेसेस सीरियल ‘साइको सैयां’ में एक साथ नजर आई थीं, लेकिन खबरों के मुताबिक तेजस्वी ने एक बार सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से साफ मना कर दिया था। यही नहीं, तेजस्वी ने अपने एक वीडियो में बिना नाम लिए सुरभि पर निशाना भी साधा था, जिससे यह विवाद काफी बढ़ गया था। इस पूरे मामले पर सुरभि चंदना ने हमेशा चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब आखिरकार उन्होंने इस पर खुलकर बात की है और अपनी खामोशी की वजह बताई है।
विवाद पर क्यों चुप रहीं सुरभि चंदना?
एक हालिया इंटरव्यू में जब सुरभि चंदना से पूछा गया कि वह अपने से जुड़े विवादों पर जवाब क्यों नहीं देती हैं, तो उन्होंने बेहद सादगी से इसका कारण बताया। सुरभि ने कहा, “ऐसा करना मेरे स्वभाव में नहीं है। दूसरी बात यह है कि मैं इस सोच के साथ काम करती हूं कि हम सब एक बहुत छोटी सी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। जब हम एक-दूसरे की मदद करते हैं और आगे बढ़ने की हिम्मत देते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। मैं सबका हौसला बढ़ाना चाहती हूं और चाहती हूं कि दूसरे भी मेरा साथ दें। मेरा मानना है कि हमारी इंडस्ट्री तभी आगे बढ़ सकती है जब आसपास का माहौल अच्छा और पॉजिटिव हो। अगर माहौल खराब होगा, तो किसी का विकास नहीं हो पाएगा।”
इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट देख Farrhana Bhatt बोलीं- Finale में Mars पर भेजेंगे क्या? Post वायरल
तेजस्वी प्रकाश ने मान ली अपनी गलती?
सुरभि ने आगे बताया कि वह सोशल मीडिया की नेगेटिविटी में पड़ने के बजाय हमेशा अच्छे और मजबूत प्रोफेशनल रिश्ते बनाने में यकीन रखती हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने को-स्टार्स और उन लोगों को भी दिल से शुभकामनाएं देती हूं जिन्हें मैं निजी तौर पर नहीं जानती। कभी-कभी हालात खराब हो जाते हैं, लेकिन हर चीज मेरे कंट्रोल में नहीं होती। हालांकि, मुझे एक बात बहुत अच्छी लगती है कि जब कोई इंसान अपनी गलती समझता है और खुद आगे आकर बात साफ कर देता है। हमारे मामले में भी ऐसा ही हुआ, और मुझे खुशी है कि सब कुछ ठीक हो गया।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.