Snake Catching Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों सूरत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी है और चेतावनी भी दे रहे हैं. वीडियो में एक युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सांप पकड़ने की कोशिश करता नजर आता है. लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा मामला उल्टा पड़ जाता है. सांप युवक पर हमला कर देता है और उसे काट लेता है. राहत की बात यह रही कि सांप जहरीला नहीं था, वरना मामला और गंभीर हाे सकता था. इस वीडियो को देखकर कई लोग कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.
Inexperienced man in Surat’s Sachin bitten while trying to catch a snake. Luckily non-venomous. Video going viral! pic.twitter.com/4rnt2wQ7lZ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 15, 2026
सांप पकड़ने गया था युवक, खुद ही डर के मारे पीछे हट गया
वायरल वीडियो सूरत का बताया जा रहा है. वीडियो के अनुसार सचिन नाम का आदमी वीडियो में दिखाई देता है. सचिन बड़े आत्मविश्वास के साथ एक घर में घूंसे सांप को पकड़ने की कोशिश करता है. आसपास खड़े लोग भी उसे देख रहे होते हैं. लेकिन जैसे ही वह सांप को पकड़कर वहां से बाहर की और ले जाने की कोशिश करता है, सांप भी उस पर पलटकर बार-बार हमला करने लगता है जिससे युवक घबरा जाता है. इसके बाद एक बार वापस पलटकर हमले में सांप युवक को काट लेता है. जिसके बाद युवक सांप को छोड़ कर बाहर की तरफ भाग जाता है और सांप भी दूसरी ओर चला जाता है. इससे वहां अफरा-तफरी जैसा माहौल बन जाता है. बताया जा रहा है कि युवक को जिस सांप ने काटा वह धामिन यानी रैट स्नेक था, जो जहरीला नहीं होता है. हालांकि उसके काटने से गंभीर चोट और इंफेक्शन खतरा जरूर बना रहता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट्स से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके है और कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-पहले पास बुलाया और फिर सिखा दिया सबक, मेट्रो में निकाल दी मजनूगीरी, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, एक वायरल रील देखकर लोग खुद को डिस्कवरी चैनल वाला एक्सपर्ट समझने लगते हैं. दूसरे यूजर ने मजाक में कहा भाई ने 5 इंस्टाग्राम रील देखीं और खुद को इंडियन Steve Irwin समझ बैठा. एक अन्य यूजर ने लिखा सांप पकड़ना कोई मजाक नहीं है, ये काम सिर्फ एक्सपर्ट्स पर छोड़ देना चाहिए. वहीं एक यूजर कमेंट किया, रील्स देखकर स्टंट करना आसान लगता है, लेकिन असलियत में हालत खराब हो जाती है. वहीं कुछ और लोग कमेंट कर रहे है कि सांप को पकड़ने की कोशिश खुद नहीं करनी चाहिए बल्कि किसी एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए था. एक और यूजर कमेंट करता है कई बार लोग जहरीले और गैर जहरीले सांप में फर्क नहीं कर पाते हैं जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.