टीचर-स्टूडेंट की मजेदार बातें और पति-पत्नी की नोकझोंक, ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, हर सुबह काम का प्रेशर और तनाव को छोड़ कुछ समय गपशप में बिताएं. पढ़ें जबरदस्त फनी जोक्स और दोस्तों को भी कर दें शेयर।
Jokes in hindi
1- टीचर: टीटू, 10 में से 9 नंबर मिले हैं, 1 नंबर कहां गया?
चीटू- सर, वो 1 नंबर तो आपने ही ‘अंगूठा’ लगाकर काटा है!
2- पति: (रोते हुए) डॉक्टर साहब, मेरी पत्नी बहुत बीमार है!
डॉक्टर: सांस सही आ रही है?
पति: सांस तो आ रही है, पर ससुराल वालों ने कहा था कि लक्ष्मी आई है, मुझे तो खर्चा ही दिख रहा है!
3- भिखारी: भगवान के नाम पर 10 रुपये दे दो बाबूजी…
राहुल: कल आना, आज पैसे नहीं हैं।
भिखारी: इस ‘कल आना’ के चक्कर में इस गली में मेरे लाखों रुपये फँसे हुए हैं!
4- पप्पू: पापा, मुझे एक नया फोन चाहिए।
पापा: जो फोन है, उसी से काम चलाओ, नया फोन लेने से पढ़ाई खराब होती है।
पप्पू: पर पापा, नया फोन आ जाएगा तो मैं पढ़ाई छोड़कर गेम खेलूंगा, फोन थोड़ी खराब करूंगा!
5-बेटा: पापा, कार की चाबी दो, कॉलेज में फंक्शन है।
पापा: क्यों? बेटा: 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा: (₹10 देते हुए) ये ले, 30 लाख की बस में जाएगा तो शान और भी ज्यादा बढ़ेगी!
6-टीचर: तुम आज स्कूल इतनी देर से क्यों आए?
स्टूडेंट: सर, रास्ते में एक बोर्ड लगा था— “आगे स्कूल है, धीरे चलें।” तो मैं धीरे-धीरे आया!
7- टीचर-अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो ₹100 फाइन, दूसरी बार गया तो ₹200 और तीसरी बार गया तो ₹500 का फाइन लगेगा!पप्पू: सरजी, अगर मंथली पास बनवाना हो तो कितने का बनेगा?
8- एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर बहुत थका-हारा अपने घर पहुंचा।
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्लाकर बोली: “कहां घूम रहे थे इतनी देर? आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?”आदमी बिना कुछ कहे वापस जेल चला गया!
9- टीचर: अगर तुम्हारे पास 10 आम हैं और मैंने 2 मांग लिए, तो तुम्हारे पास कितने बचेंगे?
टीचर: कैसे?
छात्र: क्योंकि मैं आपको आम दूंगा ही नहीं!
10- पत्नी: तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति: 72 परसेंट मेरी जान!
पत्नी: 100 परसेंट क्यों नहीं करते?पति: पगली, लक्जरी चीजों पर 28% GST भी तो लगता है!
11- डॉक्टर: (ऑपरेशन के बाद) बधाई हो, अब आप बिलकुल ठीक हैं!मरीज: डॉक्टर साहब, क्या अब मैं सच में रोगमुक्त हूं?
आवाज आई: बेटा, डॉक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए, मैं तो चित्रगुप्त हूं!
12- टीचर: गोलू, तुम कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे, कहां थे?
गोलू: सर, बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर: तुम्हें बर्ड फ्लू? ये तो पक्षियों को होता है!
गोलू: सर, आपने मुझे इंसान समझा ही कब है, रोज तो मुर्गा बनाते हो! 13-चिंटू: दुनिया में दो तरह के नेटवर्क सबसे तेज हैं।
पिंटू: कौन-कौन से?
चिंटू: एक ई-मेल (Email) और दूसरा फी-मेल (Female)… एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं!
14- पत्नी: तुम मुझे कोई ऐसी दो बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी से नाराज!
पति: तुम मेरी जिंदगी हो… और लानत है ऐसी जिंदगी पर!
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.