सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रनों से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में पंजाब टीम की लगातार तीसरी हार है. ये वही टीम है, जो पहले सात मुकाबलों में एक भी नहीं हारी थी. कूपर कोनोली अंत तक लड़ते रहे, लेकिन उनकी 107 रनों की शतकीय पारी पंजाब को जीत नहीं दिला पाई.
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने दमदार अर्धशतक लगाए, लेकिन उन्हें कई जीवनदान भी मिले. हैदराबाद को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में पंजाब टीम की खराब फील्डिंग का भी बड़ा हाथ रहा.
काम नहीं आया कूपर कोनोली का शतक
पंजाब 236 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि 4 रन के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. कूपर कोनोली पारी के दूसरे ओवर में बैटिंग करने आ गए थे, उन्होंने अंत तक लड़ाई लड़ी और 59 गेंद में 107 रनों की पारी खेल नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए.
कूपर चाहे पंजाब को जीत ना दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने शतक ना लगाया होता तो पंजाब का नेट रन रेट धड़ाम से नीचे गिर गया होता. कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 5 रन बना पाए. मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन और सूर्यांश शेडगे ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज कोनोली का साथ नहीं दे पाया.
यह भी पढ़ें: Watch: शशांक सिंह ने फिर टपकाया लड्डू कैच, चौका भी करवा दिया; रिकी पोंटिंग का रिएक्शन वायरल
पंजाब की लगातार तीसरी हार
यह पंजाब किंग्स की सीजन में लगातार तीसरी हार है. वह बहुत लंबे अरसे से टेबल के टॉप पर बनी हुई थी, लेकिन अब सनराइजर्स हैदराबाद ने अब पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी ओर हैदराबाद की टीम ने प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं, क्योंकि उसके 14 अंक हो गए हैं. SRH के तीन मुकाबले बचे हैं, जिनमें एक जीत भी उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग सुनिश्चित कर देगी.
यह भी पढ़ें:
पंजाब किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ क्यों गंवाया मैच? यहां पढ़िए हार के 3 बड़े कारण
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.