सनी देओल इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं, जो इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर सनी देओल के फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सनी देओल अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ के एक प्रमोशनल इवेंट के चलते रविवार को पटना पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित एक प्रेस मीट में भी हिस्सा लिया। इस दौरान जब सनी देओल से पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई भी राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन अपने पिता धर्मेंद्र के एक दिलचस्प बयान का जिक्र जरूर किया।
सनी देओल को याद आई पिता धर्मेंद्र की बात
सनी देओल ने इवेंट के दौरान ‘बटवारा 1947’ की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा- ‘ये फिल्म वहां (पाकिस्तान में) शूट नहीं की गई है। ये हमने हिंदुस्तान में ही शूट किया है। हम फील की बातें नहीं करते, क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे मेरे पापा ने कहा था कि ये (भारत) मेरी मां है और वो (पाकिस्तान) मेरी मौसी है। ये तो आप लोग सब अच्छी तरह जानते हैं कि हम सब एक तरह से तो जुड़े हुए ही हैं कहीं न कहीं।’
कहानियों पर फोकस करना चाहते हैं सनी देओल
सनी देओल ने बातचीत के दौरान कहा कि वह राजनीति पर नहीं बल्कि कहानियों और अभिनय पर फोकस करना चाहते हैं। अभिनेता ने सफतौर पर कहा कि फिलहाल राजनीति पर बातचीत नहीं करना चाहते। उन्होंने अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हुए कहा- ‘मैं उन सब में ज्यादा नहीं जाना चाहता, लेकिन हम हैं तो एक्टर्स ही। हम निर्माता हैं। हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसको फिर हम यहां-वहां, उसको पॉलिटिकली नहीं लेके जाते हैं और ना ही जाना चाहते हैं। इसलिए मैं उस सबकी बात नहीं करूंगा।’
‘बटवारा 1947’ के बारे में
‘बटवारा 1947’ की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इस फिल्म में सनी देओल और राजकुमार संतोषी करीब 30 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘घायल’ (1990), ‘दामिनी’ (1993) और ‘घातक’ (1996) जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आमिर खान प्रोडक्शन्स तले बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। 29 जुलाई को ही ‘बटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद सनी देओल भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को भी याद किया। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले, 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.