Last Updated:
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में एयरफोर्स का सुखोई Su-30MKI विमान अचानक रडार से गायब हो गया. जोरहाट से उड़ान भरते समय शाम 7 बजे चोकीहोला के पास से उसका पता नहीं चल रहा है. पायलट के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. सर्च ऑपरेशन जारी है.
Su-30MKI के असम में क्रैश होने की खबर है. (फाइल फोटो/PTI)
स्थानीय निवासियों ने शाम 7 बजे के करीब पहाड़ियों से एक बहुत तेज धमाके की आवाज सुनने की जानकारी दी है. धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों से धुएं का गुबार उठता देख आसपास के गांवों में दहशत फैल गई. चोकीहोला के अंतर्गत आने वाले इस पहाड़ी इलाके की भौगोलिक स्थिति बेहद कठिन है, जिससे मौके पर पहुंचना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें तो विमान क्रैश हो गया है, हालांकि एयरफोर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
सर्च ऑपरेशन की तैयारी, पायलट की तलाश
इस हादसे में एक लड़ाकू पायलट के लापता होने की खबर है. हालांकि वायुसेना की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन अधिकारियों द्वारा जल्द ही बड़े पैमाने पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन (खोज और बचाव अभियान) शुरू करने की उम्मीद है. रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.