सूजी का हलवा कई बार ड्राई बन जाता है, जो खाने में उतना टेस्टी नहीं लगता। ऐसे में आप ये 5 टिप्स फॉलो कर सकती हैं। साथ में ये 1 सीक्रेट इंग्रीडिएंट भी एड कर देंगी तो बिल्कुल हलवाई वाला टेस्ट आपके हलवे में भी आएगा।
हलवाई जैसा रसीला सूजी का हलवा कैसे बनाएं?
टिप 1- सबसे जरूरी है सही माप
हलवाई जैसा परफेक्ट सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही माप। सूजी, चीनी और घी किस अनुपात में लेना है, ये अगर पता हो तो हर बार हलवा एकदम परफेक्ट बनता है। तो नोट कर लीजिए- अगर आप एक कटोरी सूजी ले रहे हैं, तो उसी कटोरी से नापकर लगभग 3/4 कटोरी देसी घी लें और एक कप चीनी लें। थोड़ा ज्यादा मीठा पसंद है तो डेढ़ कप चीनी भी ले सकते हैं। ये रेशियो हमेशा बिल्कुल सही बैठता है।
टिप 2- सूजी को देसी घी में अच्छा तरह भूनें
हलवा बनाने का पहला स्टेप है, सूजी को देसी घी में अच्छी तरह से भूनना। इसे लो फ्लेम पर चालते हुए तब तक भूनें, जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए और इसमें से एक सौंधी सी खुशबू ना आने लगे। जैसे ही सूजी अच्छे से भुन जाएगी, तब ये घी छोड़ने लगेगी।
टिप 3- सूजी में ये 1 चीज मिलाने से हलवाई वाला स्वाद आएगा
सूजी अच्छे से भुन जाए तो उसमें दो चम्मच के करीब बेसन जरूर एड करें। यही स्टेप है जिससे सूजी के हलवे में बिल्कुल हलवाई जैसा टेस्ट आता है। बेसन मिलाने के बाद सूजी को दो मिनट के लिए और चला लें, इससे बेसन का कच्चापन खत्म हो जाएगा और हलवे में एक बढ़िया सी खुशबू और टेक्सचर एड होगा।
टिप 4- रसीले हलवे के लिए ऐसे बनाएं चाशनी
सूजी का हलवा रसीला बनाना है तो इसकी चाशनी परफेक्ट बनाकर तैयार करें। इसके लिए एक कटोरी चीनी में चार कटोरी के करीब पानी मिलाकर चाशनी बनने के लिए रख दें। फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर भी एड कर सकते हैं। जैसे ही चीनी मेल्ट हो जाए, गैस बंद कर दें। चाशनी बनकर तैयार है।
टिप 5- लास्ट में थोड़ी-थोड़ी चाशनी मिलाकर भूनें
सूजी और बेसन के अच्छे से भून जाने के बाद थोड़ी-थोड़ी चाशनी हलवे में एड करें और अच्छे से मिक्स करते हुए पकाएं। हलवे को तब तक पकाएं, जब तक ये कड़ाही ना छोड़ने लगे। लास्ट में घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा बचा हुआ देसी घी हलवे में एड करें और दो मिनट के लिए और पकाएं। हलवा बिल्कुल रसीला और दानेदार बनकर तैयार होगा।
(Credit- @patnabhaukal_Instagram)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.