Last Updated:
PM Svanidhi Yojana: छतरपुर के प्रेमचंद चौरसिया ने पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपनी छोटी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान को बड़ा बिजनेस बना लिया. सिर्फ 10 हजार रुपए के लोन से शुरुआत कर उन्होंने धीरे-धीरे अपना व्यापार बढ़ाया और अब किराना स्टोर भी खोल लिया है. इस योजना के तहत उन्हें 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपए की किश्तों में लोन मिला, जिससे उनका कारोबार तेजी से बढ़ा. कम ब्याज और आसान किस्तों की वजह से उन्होंने आसानी से लोन चुका दिया और आत्मनिर्भर बन गए. यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो कम पैसों में अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं.
7 दिन में खाते में आ गए 10 हजार रुपए
प्रेमचंद बताते हैं कि उन्होंने नगर पंचायत में जरूरी कागजात जमा किए और सिर्फ 7 दिन के अंदर उनके खाते में 10 हजार रुपए आ गए. इस छोटी सी रकम ने उनके लिए बड़ा काम कर दिया. उन्होंने इस पैसे से अपनी दुकान में थोड़ा और सामान बढ़ाया और धीरे-धीरे काम जमने लगा.
किस्त चुकाई तो मिला और बड़ा मौका
जब प्रेमचंद ने पहली किश्त का लोन समय पर चुका दिया, तो उन्हें दूसरी किश्त में 20 हजार रुपए का लोन मिला. उन्होंने इस पैसे से अपने बिजनेस को और बढ़ाया. खास बात यह रही कि इस योजना में ब्याज बहुत कम होता है, इसलिए उन्होंने आसानी से छोटी-छोटी किस्तों में लोन चुका दिया.
तीसरी किश्त से खोली किराना दुकान
प्रेमचंद यहीं नहीं रुके. उन्होंने तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपए का लोन लेकर एक नया कदम उठाया. अब उन्होंने मोबाइल शॉप के साथ-साथ किराना स्टोर भी खोल लिया. गर्मी का मौसम देखते हुए उन्होंने दुकान में फ्रिज रखा और कोल्ड ड्रिंक्स व पानी की बोतलें भी बेचनी शुरू कर दीं. इससे उनकी कमाई और बढ़ गई.
अब परिवार चलाना हुआ आसान
आज प्रेमचंद अपने इस छोटे से बिजनेस से अच्छी कमाई कर रहे हैं और अपने परिवार का खर्च आसानी से चला पा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर यह योजना नहीं मिलती, तो शायद वह अपने काम को इतना आगे नहीं बढ़ा पाते.
योजना ने बदली जिंदगी
प्रेमचंद इस सफलता का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना को देते हैं. जिले में भी कलेक्टर के निर्देशन में इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे कई छोटे व्यापारी अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.