अंकित का परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता राजेश चतुर्वेदी ने भारतीय सेना में करीब 30 साल तक सेवा की और रिटायरमेंट के समय वे ऑनरेरी कैप्टन के पद पर थे। उनकी मां सीमा देवी ने भी पति की पोस्टिंग के चलते बार-बार शहर बदलने और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने में उनका साथ दिया।
कौन है अंकित कुमार
अंकित कुमार फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के अहिमलापुर गांव के रहने वाले हैं और यहीं से उन्होंने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का सपना देखा था। अंकित का परिवार लंबे समय से भारतीय सेना से जुड़ा रहा है। उनके पिता राजेश चतुर्वेदी ने भारतीय सेना में करीब 30 साल तक सेवा की और रिटायरमेंट के समय वे ऑनरेरी कैप्टन के पद पर थे। उनकी मां सीमा देवी ने भी पति की पोस्टिंग के चलते बार-बार शहर बदलने और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने में उनका साथ दिया।
कहां से हुई पढ़ाई
अंकित की शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिश स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएनपीजी कॉलेज, फतेहगढ़ से पढ़ाई की। हालांकि सैन्य माहौल में बड़े होने के बावजूद अंकित के लिए अधिकारी की वर्दी पहनने का सफर आसान नहीं था।
12 बार एसएसबी प्रक्रिया में फेल
SSB प्रक्रिया में उन्हें बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्हें कई बार असफलता मिली और कॉन्फ्रेंस आउट भी हुए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हर असफलता के बाद उन्होंने अपनी कमियों को समझा, तैयारी जारी रखी और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे।
आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और वह भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने में सफल रहे। उनकी कहानी बताती है कि बार-बार मिलने वाली असफलता भी उस व्यक्ति को नहीं रोक सकती, जो अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करता रहे।
अन्य उपलब्धि
मिली जानकारी के मुताबिक अंकित इससे पहले कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए अखिल भारतीय रैंक-1 हासिल कर चुके थे। हालांकि, उनका मुख्य लक्ष्य भारतीय वायुसेना में पायलट बनना था, जिसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखे।
बचपन का सपना हुआ पूरा
13 जून को हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में अंकित कुमार को भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में उन्हें राष्ट्रपति आयोग प्रदान किया गया, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.