रूस के अरबपति बिजनेसमैन और इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी के मालिक रोमन अब्रामोविच ने यूक्रेन के घायल और पीड़ितों की मदद के लिए अपने क्लब को बेचने का फैसला लिया है। रोमन ने इस क्लब को 2003 में खरीदा और…
2003 से इस क्लब ने 19 मेजर खिताब जीतकर फुटबॉल की दुनिया में खूब नाम कमाया है। हाल ही में चेल्सी 2020/21 यूएफा चैंपियंस लीग भी अपने नाम की थी।
रूस के अरबपति रोमन अब्रामोविच ने कहा “मैं मीडिया में पिछले कुछ समय से चल रहे कयासों पर बात करना चाहता हूं। लोग चेल्सी को लेकर मेरे मालिकाना हक पर बात कर रहे थे। मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि मैंने हमेशा क्लब के फायदे को लेकर निर्णय लिया है। मौजूदा स्थिति में भी मैं यही करने जा रहा हूं।”
उन्होंने आगे कहा “मैंने चेल्सी क्लब को बेचने का फैसला लिया है। मुझे लगता है कि यही फिलहाल इस क्लब, फैन्स, यहां के वर्कर, क्लब के स्पॉन्सर और पार्टनर्स के लिए बेहतर है। क्लब को बेचने में जल्दबाजी नहीं की जाएगी, बल्कि एक प्रोसेस के तहत किया जाएगा। मैं कोई लोन चुकाने के लिए नहीं कहूंगा। चेल्सी को खरीदना मेरे लिए कभी बिजनेस जैसा या पैसे को लेकर नहीं था, बल्कि यह खेल और क्लब के लिए मेरा जुनून था। इसके अलावा, मैंने अपनी टीम को एक चैरिटेबल फाउंडेशन स्थापित करने का निर्देश दिया है।”
रूसी आक्रमण के सामने अब यूक्रेन पस्त होता दिख रहा है। जेलेंस्की से गद्दी छिनने की आशंका बढ़ गई है। कई शहरों पर पुतिन के लड़ाकों ने कब्जा कर लिया है। उनमें खारकीव और खेरसॉन जैसे महत्वपूर्ण शहर शामिल हैं। आज सुबह-सुबह राजधानी कीव भी बम धमाकों से दहल उठा। यूक्रेन में रूसी आक्रमण के आठवें दिन राजधानी कीव में चार वस्फिोट हुए। द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, कीव के केंद्र में दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। तीसरे और चौथे धमाकों की आवाज कीव के द्रुज्बी नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास सुनी गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.