गुरुवार को बाजार में क्या हुआ था?
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार का मिजाज बंटा हुआ रहा। जहां एक ओर सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 113 अंक (0.15%) की बढ़त के साथ 78,079 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 40 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 24,395 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के लिए आज का गेम प्लान
गुरुवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर अपनी मजबूत सपोर्ट लेवल का परीक्षण किया। जानकारों के मुताबिक, अगर सेंसेक्स 77,400–77,600 के रेंज को बनाए रखता है, तो बाजार में खरीदारी का रुख बना रहेगा।
महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस: सेंसेक्स का मजबूत सपोर्ट 77,400 से 77,600 का जोन। इसके नीचे जाने पर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। तत्काल रेजिस्टेंस 78,300-78,500 है। अगर इंडेक्स इस स्तर को पार कर लेता है, तो तेजी की नई लहर आ सकती है।
क्या कह रहे एक्सपर्ट: चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता के अनुसार, सेंसेक्स की चाल फिलहाल ‘साइडवेज’ नजर आ रही है। उनका कहना है, “निचले स्तरों पर खरीदारी करने की रणनीति बेहतर रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि इंडेक्स को अपनी 20-दिन की चलती औसत (20-Day EMA) से सपोर्ट मिल रहा है, जो इसे संभलने में मदद कर रहा है।
निफ्टी 50 के लिए आज का पूर्वानुमान
निफ्टी 50 पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, पिछले दो दिनों में बनी Long Lower Shadow ने संकेत दिए हैं कि बाजार गिरावट पर खरीदारी आ रही है।
निफ्टी के लिए अहम स्तर: मजबूत सपोर्ट 24,200 से 24,300 का जोन है। यह क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर यह टूटता है तो अगला सपोर्ट 24,200-24,150 पर है। जबकि, तत्काल रेजिस्टेंस 24,500 का है। इससे ऊपर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 24,450-24,600 पर भी बिकवाली का दबाव रह सकता है।
एक्सपर्ट्स की नजर: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी फिलहाल 24,300 के क्रूशियल सपोर्ट से चिपका हुआ है। उनके अनुसार, जब तक यह सपोर्ट बरकरार है, तब तक निचले स्तर से उछाल की संभावना बनी रहेगी।
बैंक निफ्टी की चाल क्या रहेगी?
बैंकिंग शेयरों का सूचकांक गुरुवार को कमजोर रहा और 0.43% की गिरावट के साथ 57,635 पर बंद हुआ। आज भी इस पर बैंकिंग स्टॉक्स का दबाव बना रहेगा। बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तरों की बात करें तो तत्काल रेजिस्टेंस 57,900 से 58,000 का जोन है। यहां से ऊपर निकलना बैंक निफ्टी के लिए चुनौती होगी। अगर यह 58,000 के पार चला जाता है, तो अगला लक्ष्य 58,400 और फिर 58,800 हो सकता है।
एक्सपर्ट की राय: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है, “57,900-58,000 के स्तर को पार करना बहुत जरूरी है। अगर यह होता है, तो बैंक निफ्टी में तेजी आ सकती है, अन्यथा यह इसी दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहेगा।”
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.