क्या आज 28 अगस्त को खुला है MCX?
बीएसई और एनएसई की तरह आज शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन MCX खुला हुआ है। निवेशकों के लिए सुबह और शाम का सत्र सामान्य दिनों की तरह ही ओपन रहेगा। यानी जैसे हमेशा कारोबार होता रहा है आज भी उसी तरीक से कारोबार होता रहेगा।
कल 27 अगस्त को घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 539 अंक की गिरावट के साथ 76933.59 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति अच्छी नहीं है। पिछले हफ्ते में भी सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली थी।
स्टॉक मार्केट हॉलीडे- 2026 (Stock market holiday 2026 details)
शेयर बाजारों में अगली छुट्टी सीधे सितंबर के महीने में है। यह अवकाश 14 सितंबर को है। इस दिन गणेश चतुर्थी की वजह से बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं होगा। इसके बाद सितंबर के महीने में भी कोई भी छुट्टी नहीं है। महात्मा गांधी की जयंती की वजह से 2 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। दशहरा का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भी घरेलू शेयर बाजार मे कोई भी कारोबार नहीं होगा। दिवाली इस साल नवंबर के महीने में है। जिसकी वजह से 10 नवंबर को शेयर बाजारों में छुट्टी रहेगी। 24 नवंबर को प्रकाश पर्व और फिर 25 दिसंबर को क्रिसमस के त्योहार की वजह से शेयर बाजार इन तारीखों पर बंद रहेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.