स्टार प्लस का आने वाला सीरियल ‘सैराब’ पिछले एक हफ्ते से खूब चर्चाओं में हैं. साथ ही इसके लीड कलाकारों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर कई नाम भी सामने आ रहे थे. हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया हैं क्योंकि हाल ही में स्टार प्लस और शो के मेकर्स ने इसके लीड कलाकारों के नाम से पर्दा हटा दिया है और नए रोमांटिक जोड़ी के नामों का ऐलान कर दिया हैं.
कौन हैं शो के लीड स्टार्स?
चैनल ने ऑफिशियली इस रोमांटिक ड्रामा के लीड का नाम बताया कि इस बार ‘सैराब’ में मदिराक्षी मुंडले और रोहित चंदेल की जोड़ी देखने को मिलेगी. इस अनाउंसमेंट के बाद अब स्क्रीन पर इस नई जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बहुत एक्साइटेड हो गए हैं. कुछ दिनों पहले ही शो का टीजर रिलीज किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. शो में रोहित एक सिंगिंग सेंसेशन और पॉप स्टार के रूप में नजर आएंगे, जिसकी लाइफ शोहरत, जुनून और इमोशंस से भरी हुई हैं. वहीं मदिराक्षी की स्क्रीन प्रेजेंस भी बहुत ही शानदार देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: ‘अट्रैक्ट होना गलत नहीं…’, पिता राज बब्बर की शादी और अफेयर पर बेटे आर्य का बड़ा बयान
कब और कहां देख सकेंगे?
शो के टीजर से साफ है कि इस बार दर्शकों को कुछ अलग और हटकर देखने को मिलेगा, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी कहानी को सामने नहीं लाया हैं. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये रोमांस, दिल टूटने और किस्मत से जुड़ी कहानी पेश करेगी. साथ ही दो अलग अलग दुनिया के लोगों के सफर को खूबसूरती से दिखाएगी. ये शो 2 जून से शाम 7:30 बजे टीवी पर प्रसारित होने वाला है. आप इसे टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार पर भी आसानी से देख सकते हैं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.