SSC ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने के साथ स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
9 से 15 सितंबर तक होगी परीक्षा
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी एग्जाम 2026 का आयोजन 9, 10, 11, 12 और 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यानी परीक्षा की अवधि को 12 सितंबर से बढ़ाकर 15 सितंबर तक किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले संशोधित शेड्यूल जरूर चेक कर लें और अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से देखें।
SSC स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 जारी
SSC ने परीक्षा तिथि में बदलाव करने के साथ स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ परीक्षा 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी है। इस स्लिप के जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा।
सिटी स्लिप संबंधित परीक्षा तारीख से करीब आठ दिन पहले उपलब्ध कराई गई है। वहीं, एडमिट कार्ड की बात करें, तो यह परीक्षा से लगभग दो से तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है।
SSC स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी की जानकारी नीचे बताए गए तरीके से चेक कर सकते हैं-
1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sc.gov.in पर जाएं।
2. यहां होमपेज पर Login/Register विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब अपना यूजरनेम या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. इसके बाद कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
5. इसके बाद डैशबोर्ड पर स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ग्रेड ‘D’ एग्जामिनेशन 2026 सेक्शन पर जाएं।
6. अब एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
7. अपनी परीक्षा सिटी चेक करें और सिटी स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
क्यों आयोजित होती है SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा?
SSC स्टेनोग्राफार परीक्षा का आयोजन भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड C और ग्रेड D के पदों पर भर्ती के लिए किया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.