SSC CHSL Vacancy 2026: इस बार की एसएससी की सीएचएसएल भर्ती पिछले साल की सीएचएसएल भर्ती से कई मायनों में अलग है। न सिर्फ वैकेंसी घटाई गई गई है बल्कि सेक्शनल टाइमिंग भी लागू कर दी गई है।
यहां जानें क्या क्या अहम बदलाव किए गए हैं।
1. सीएचएसएल टियर परीक्षा में सेक्शनल टाइमर लागू हुआ
2025 की भर्ती में टियर 1 परीक्षा में सभी 4 विषयों (अंग्रेजी, रीजनिंग, मैथ्स और सामान्य जागरूकता) के कुल 100 प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलता था, जिसमें किसी भी सेक्शन पर जाने की कोई पाबंदी नहीं थी। जबकि2026 की भर्ती में अब प्रत्येक विषय (Section) के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। उम्मीदवार को हर विषय का भाग निर्धारित 15 मिनट में ही हल करना होगा और समय समाप्त होते ही वह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा।
टियर 2 परीक्षा में भी सेक्शनल टाइमर लागू होना।
2. वैकेंसी घटी
2025 की भर्ती में संभावित रिक्तियों की कुल संख्या लगभग 3131 थी। बाद में इसे बढ़ाकर 3522 कर दिया गया था। जबकि 2026 की भर्ती में रिक्तियों की संख्या में कमी आई है और संभावित रिक्तियों की संख्या घटाकर लगभग 2536 कर दी गई है।
3. उत्तर कुंजी चैलेंज फीस में 50 फीसदी की कटौती
2025 की भर्ती में आंसर की को चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना पड़ता था। जबकि 2026 की भर्ती में इस बार उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए इस शुल्क को आधा कर दिया गया है। अब आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क केवल 50 रुपये प्रति प्रश्न कर दिया गया है।
4. स्लाइडिंग मैकेनिज्म और FRTA का आधिकारिक रूप से लागू होना
2025 की भर्ती में में दस्तावेज सत्यापन के बाद खाली रह जाने वाले पदों को भरने के लिए सिंगल राउंड पोस्ट अलॉटमेंट स्लाइडिंग स्कीम को केवल विचाराधीन रखा गया था। 2026 की भर्ती में इस वर्ष स्लाइडिंग मैकेनिज्म और FRTA को आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन (DV) अब सीधे अंतिम परिणाम के बाद संबंधित यूजर विभागों द्वारा ही किया जाएगा।
भर्ती की अन्य खास बातें
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अवधि: 07 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन सुधार विंडो : 14 अक्टूबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
Tier-I परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) की तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
Tier-II परीक्षा (कंप्यूटर आधारित) की तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, SSC और संस्कृति मंत्रालय में DEO / DEO Grade ‘A’ के लिए: गणित विषय के साथ विज्ञान स्ट्रीम में 12वीं कक्षा पास।
आयु सीमा (01.08.2026 को)
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए (यानी उम्मीदवार का जन्म 02-08-1999 से पहले और 01-08-2008 के बाद का नहीं होना चाहिए)। एससी और एसटी को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट रहेगी।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
टियर-1 परीक्षा (कंप्यूटर आधारित):
यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न (200 अंक) होंगे:
इंग्लिश लेंग्वेज (बेसिक नॉलेज ): 25 प्रश्न (50 अंक)
जनरल इंटेलिजेंस : 25 प्रश्न (50 अंक)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : 25 प्रश्न (50 अंक)
जनरल अवेयरनेस : 25 प्रश्न (50 अंक)
समय अवधि: कुल 60 मिनट (प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर लागू रहेगा।
ऋणात्मक अंकन : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की कटौती की जाएगी।
आवेदन शुल्क – 100 रुपये
महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगों (PwBD) और आरक्षण के पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) को आवेदन शुल्क के भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.