Kavya Maran On Abrar Ahmed: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को जैसे ही खरीदा और उसके कुछ घंटों के बाद ही सोशल मीडिया पर जमकर विरोध देखा गया।
दरअसल, यह इस मामले में तब भारी विरोध देखा गया जब द हंड्रेड 2026 की नीलामी में काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को 90,000 पाउंड (लगभग 2.3 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इसके बाद सोशल मीडिया युद्ध का आँखड़ा बन गया। इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा ने क्या कहा आइए जानते हैं।
हम कैसे दखल दे सकते हैं-BCCI उपाध्यक्ष
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि “हमारे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)में इस तरह का कुछ नहीं है। हमारा अधिकार क्षेत्र आईपीएल तक आता है। बाहर किस लीग में कौन क्या कर रहा है, उसमें हम कैसे दखल दे सकते हैं? ये उनके ऊपर है कि वे क्या करते हैं। IPL में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है।’
सनराइजर्स लीड्स ने एक नए X अकाउंट के साथ वापसी की है, जिसके 257 फॉलोअर्स हैं, और हैशटैग है, Play with Fire (आग से खेलें)। दरअसल, सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को खरीदने के कुछ ही घंटों बाद सनराइजर्स लीड्स टीम का एक्स अकाउंट सस्पेंड दिया गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.