Sreeleela Dating Rumours With Tilak Varma: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस श्रीलीला इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनका नाम भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं, जिसके बाद अब श्रीलीला की टीम ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
अफवाहों पर टीम ने दिया साफ जवाब
श्रीलीला की टीम ने तिलक वर्मा संग डेटिंग की खबरों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, टीम ने कहा कि दोनों कभी एक-दूसरे से मिले तक नहीं हैं और न ही कभी बातचीत हुई है। टीम ने साफ किया कि इन अफवाहों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर श्रीलीला और तिलक वर्मा को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।
सूर्यकुमार यादव के वीडियो से बढ़ीं अटकलें
हाल ही में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी। वीडियो में सूर्यकुमार मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को छेड़ते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिलक “प्यार में हैं”, जिसके बाद फैंस ने इसे श्रीलीला से जोड़ना शुरू कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार श्रीलीला और तिलक वर्मा का नाम तब साथ जोड़ा गया था, जब एक्ट्रेस अपनी मां स्वर्णलता के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची थीं। उसी दौरान कथित तौर पर तिलक वर्मा भी अपने परिवार के साथ वहां मौजूद थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
IPL मैच के दौरान फिर तेज हुई चर्चा
आईपिएल 2026 के दौरान एक बार फिर दोनों के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। बताया गया कि 14 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में श्रीलीला की मां भी पहुंची थीं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया गया कि उनकी टीम से जुड़े किसी व्यक्ति ने तिलक वर्मा के नाम की जर्सी पहनी थी, जिसके बाद अफवाहें और तेज हो गईं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला जल्द ही निर्देशक अनुराग बासु की रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर भी वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। महज 24 साल की उम्र में श्रीलीला ने तेलुगु इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है और अब वह बॉलीवुड में भी अपनी जगह मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.