जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शाम 5 बजे तक एसपीएमसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एसपीएमसीआईएल भर्ती 2026: पदों का ब्योरा
SPMCIL भर्ती 2026 के तहत कुल 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदवार वैकेंसी इस प्रकार है-
पद- पदों की संख्या
डिप्टी मैनेजर (IT)- 1
असिस्टेंट मैनेजर (एचआर)- 4
असिस्टेंट मैनेजर(फाइनेंस एंड अकाउंट्स)- 9
असिस्टेंट मैनेजर( मटेरियल्स मैनेजमेंट)- 4
असिस्टेंट मैनेजर (आईटी)- 2
असिस्टेंट मैनेजर ( ऑफिशियल लैंग्वेज)- 1
असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी)- 3
योग्यता और आयु सीमा
एसपीएमसीआईएल भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।
डिप्टी मैनेजर (IT) – एप्लिकेशन डेवलपर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, IT या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) में BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 3 साल का अनुभव भी जरूरी है।
वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग है। इनमें संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, MBA, BCom के साथ CA या CMA की योग्यता, इंजीनियरिंग डिग्री समेत अन्य निर्धारित योग्यताएं शामिल हैं।
आयु सीमा
डिप्टी मैनेजर: अधिकतम आयु 35 वर्ष
असिस्टेंट मैनेजर: अधिकतम आयु 30 वर्ष
आवेदन शुल्क
यूआर, ओबीसीय, ईडब्ल्यूएस और ईएसएम: 1,000 रुपये
एससी, एसटी और PwD: 200 रुपये
आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख
आवेदन शुल्क का भुगतान 24 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन करना होगा।
चयन प्रक्रिया
बता दें कि उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा को 75 प्रतिशत और इंटरव्यू को 25 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आयोग बाद में परीक्षा की तारीख से संबंधित जानकारी जारी करेगा।
कैसे करें करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले SPMCIL की आधिकारिक वेबसाइट test.cbexams.com पर जाएं।
2. फिर यहां रिक्रूटमेंटसेक्शन में जाकर Advertisement No. 02/2026 देखें और यहां अप्लाई के लिए क्लिक करें
3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करें और OTP के जरिए ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर वेरिफाई करें।
4. अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी दर्ज करें।
5. फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
6. लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
7. फॉर्म को सबमिट करें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.