Spider-Man Brand New Day Box Office Collection: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने अपने बड़े-बड़े कलेक्शन से यह साबित कर दिया है कि स्पाइडर मैन के प्रति लोगों की दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। अब फिल्म के 11वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें फिल्म ने 10वें दिन से भी ज्यादा कमाई की है।
स्पाइडर मैन ने 10वें दिन 31 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन फिल्म ने अब 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.70 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। बता दें की रविवार को फिल्म के देश भर में 13,862 शो का प्रदर्शन हुआ था। इनमें अंग्रेजी के शो ने 18.50 करोड़, हिन्दी ने 13.50 करोड़ और तमिल ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि फिल्म के तेलुगु और मलयालम वर्जन कोई कमाल नहीं दिखा पा रही।
भारत में फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सभी भाषाओं में 60.60 करोड़ की बड़ी ओपनिंग ली थी। फिर फिल्म ने शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ का अब तक का सबसे बड़ा नेट कलेक्शन किया है। इसके बाद सोमवार को 23.80 करोड़, मंगलवार को 21.75 करोड़, बुधवार को 17 करोड़ और गुरुवार को 14.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने एक 334.75 करोड़ की कमाई की है।
जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 15 करोड़, शनिवार को 31 करोड़ और रविवार को 34.70 की कमाई के साथ अब तक देश भर में कुल 415.45 करोड़ की नेट कमाई कर चुकी है।
वहीं दुनिया भर के कलेक्शन पर नजर डाले तो ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म ने 15,900 करोड़ की कमाई कर के 16000 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो अभिनेता टॉम हॉलेंड फिल्म में स्पाइडर मैन की भूमिका में हैं। तो वहीं अभिनेत्री जेंडाया फिल्म में Michelle Jones Watson का किरदार निभा रही हैं। इनके अलावा ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ फिल्म में मार्क रुफ्फालो, जैकोब बटलन, जॉन बर्न्थेल और सैडी सिंक के नाम शामिल हैं।