भारतीय रेलवे के दक्षिणी रेलवे जोन ने 10वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 4,471 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी तिथियां और आवेदन की समय सीमा
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 अगस्त 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड
अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड जैसे- फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मैकेनिक आदि में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है। कुछ सीमित पदों पर बिना आईटीआई वाले 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा और छूट
आवेदकों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। नियम अनुसार SC और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तथा OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।
चयन प्रक्रिया -बिना लिखित परीक्षा के सीधा चयन
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू से नहीं गुजरना होगा। चयन पूरी तरह से 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट के जरिए होगा। मेरिट में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- अभ्यर्थी दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “News & Updates” सेक्शन में जाकर “Personnel Branch / Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार केवल 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करें (SC, ST, PwD और महिला अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.