योषिता सिंह
संयुक्त राष्ट्र, 17 अगस्त दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से ज्यादा भारतीय शांति सैनिकों को उनकी बेहतरीन सेवा के लिए प्रतिष्ठित संरा पदक से सम्मानित किया गया है। दक्षिण सूडान में संरा मिशन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “ भारत के ‘ब्ल्यू हेलमेट्स’ के लिए गर्व का पल। जुबा, दक्षिण सूडान में, छह महिलाओं और सात स्टाफ अधिकारियों समेत 210 भारतीय शांति सैनिकों को यूएनएमआईएसएस के साथ उनकी बेहतरीन सेवा के लिए संरा पदक से सम्मानित किया गया।”
इसमें यह भी कहा गया कि संकट, चिकित्सा आपातकाल और जीवन रक्षक मिशनों के दौरान, भारतीय शांति सैनिकों का साहस और संवेदना लोगों की जान बचाने और शांति को बढ़ावा देने का काम जारी रखे हुए है।
भारत संरा शांति-रक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत फिलहाल यह 4,200 से ज़्यादा सैन्य और पुलिस कर्मियों का योगदान देता है – जिनमें 155 महिलाएं भी शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.