थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है. कनाडाई डिस्ट्रीब्यूटर York Cinema ने जानकारी दी कि फिल्म अब 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी. देरी की मुख्य वजह सीबीएफसी के साथ चल रहा सर्टिफिकेशन विवाद है, जिसके कारण मामला अदालत तक पहुंचा. अब चुनाव के कारण फिल्म की रिलीज टल गई है.
‘जन नायकन’ की रिलीज फिर टल गई है.
सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह था. दर्शक आखिरी बार सुपरस्टार को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. फिल्म पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी के साथ पेंच कुछ ऐसा फंसा कि इसकी रिलीज कई महिनों के लिए टल गई. अब आखिरकार रिलीज डेट सामने आई जो 30 अप्रैल बताई जा रही थी, इस दिन भी फिल्म रिलीज नहीं होगी.
यह जानकारी मेकर्स की ओर से नहीं, बल्कि कनाडा स्थित डिस्ट्रीब्यूटर यॉर्क सिनेमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए साझा की. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल फिल्म की रिलीज टल गई है और जिन भी दर्शकों ने एडवांस टिकट बुक किए हैं, वे रिफंड के लिए थिएटर से संपर्क कर सकते हैं. साथ ही, यह भी कहा गया कि नई रिलीज डेट घोषित होते ही मेंबरशिप होल्डर्स को प्राथमिकता बुकिंग दी जाएगी.
डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दी जानकारी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.