2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. ये महामुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों ही टीम बेहद खतरनाक नजर आ रही हैं, लेकिन पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका नहीं बल्कि न्यूजीलैंड नया इतिहास लिखने जा रही है.
एक तरफ दक्षिण अफ्रीका अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. मगर दूसरी ओर न्यूजीलैंड है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
न्यूजीलैंड लिखेगी नया इतिहास
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड कुल 5 बार आमने-सामने आई हैं. मगर सच्चाई यह है कि न्यूजीलैंड ने कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया है. 2007 का वो क्वार्टरफाइनल मैच था, जब ये दोनों टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, कीवी टीम तभी से लेकर लगातार दक्षिण अफ्रीका के हाथों हारती रही है.
मिचेल सैंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड के पास मौका होगा कि वो सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर उसके खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 19 साल से चले आ रहे जीत के सूखे का अंत करे. न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा क्योंकि अब तक पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका दबदबा बनाकर आ रही है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कुल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की 19 बार टक्कर हुई है. इन 19 मैचों में 12 बार दक्षिण अफ्रीका और 7 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. 2026 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में जब इन दोनों की टक्कर हुई, तब दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट की आसान जीत प्राप्त की थी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.