Last Updated:
SA vs NZ Highlights: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. साथ अफ्रीका की जीत में कप्तान एडेन माक्ररम ने शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पांचवीं बार आमने सामने थीं. साउथ अफ्रीका ने कीवियों के खिलाफ पांचों मैच जीते. साउथ अफ्रीका के 3 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वह अपने ग्रुप में पॉइंट टेबल में टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर चुका है.
साउथ अफ्रीका कप्तान एडेन मारक्रम ने कप्तानी पारी खेली.
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की पारी को 7 विकेट पर 175 रन पर रोकने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा नाबाद 86 रन बनाए.
साउथ अफ्रीका कप्तान एडेन मारक्रम ने कप्तानी पारी खेली.
चैपमैन-मिचेल ने 74 रन की साझेदारी की
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने मार्क चैपमैन (48) और डेरिल मिचेल (32) के बीच 74 रन की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट पर 175 रन बनाए. तेज और उछाल वाली पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी के इस मैच में पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत से इतर मुकाबला होने के बावजूद करीब 30,000 दर्शकों की मौजूदगी में मैच ने उम्मीदों के अनुरूप रोमांच पैदा किया. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले अजेय थीं. टिम सीफर्ट (नौ गेंदों पर 13 रन) ने मार्को यानसन का स्वागत छक्के के साथ किया, जबकि फिन एलन ने लुंगी एनगिडी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए एक ही ओवर में छक्का और चौका जड़ा.
न्यूजीलैंड ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बनाए
टीम का स्कोर 33 रन तक पहुंचा ही था कि यानसन ने अतिरिक्त उछाल वाली गेंद पर सीफर्ट को विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच करा दिया. उन्होंने इसके बाद रचिन रविंद्र (13) को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया और जल्द ही खतरनाक एलन (17 गेंदों पर 31 रन) को कप्तान एडेन मारक्रम के हाथों कैच आउट कर दिया. बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने शानदार लय में चल रहे ग्लेन फिलिप्स (एक) को बोल्ड कर सात ओवर के अंदर 64 रन पर चार विकेट लेकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया.
कागिसो रबाडा को पिच से मदद मिली
एनगिडी (34/1) और कागिसो रबाडा को पिच से मदद मिली, लेकिन वे इसका पूरा फायदा नहीं उठा सके. चैपमैन और मिचेल ने इसके बाद संयम और नियंत्रित आक्रामकता के साथ पारी संभाली.चैपमैन ने 26 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. मिचेल (24 गेंदों पर 32 रन) ने उनका अच्छे से साथ दिया. उन्होंने मारक्रम की गेंद पर लंबा छक्का जड़कर दबाव कम किया. चैपमैन ने भी मारक्रम को छक्का लगाकर ओवर से 15 रन बटोरे. न्यूजीलैंड जब अंतिम ओवरों में बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था तब यानसन ने चैपमैन को अर्धशतक से वंचित कर टीम की वापसी कराई. रेयान रिकेल्टन ने उनका कैच लपका. मिचेल भी जल्द ही एनगिडी का शिकार बने. कप्तान मिचेल सैंटनर (चार) को कॉर्बिन बोश ने सस्ते में आउट कर दिया.
यानसन चार विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के बेस्ट गेंदबाज रहे
यानसन 40 रन पर चार विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे. बोश ने चार ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया। महाराज ने 24 रन पर एक विकेट लिया. आखिरी ओवरों में जेम्स नीशम की नाबाद 23 रन की बदौलत न्यूजीलैंड ने सात विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.