Horror Thriller: अगर वीकेंड पर आप कुछ अच्छी हॉरर थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो हम आपको सोनी लिव की एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म की एंडिंग आपको कन्फ्यूज कर देगी।
2021 में रिलीज हुई थी ये चुरुली
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है चुरुली।ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। कोविड आने से कुछ महीनों पहले ही फिल्म की शूटिंग 19 दिन में पूरी की गई थी। इस फिल्म की शूटिंग रियल लोकेशन पर हुई थी, किसी सेट पर नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इडुक्की के कुलमावु में बहुत ही ज्यादा गोपनीयता के साथ हुई थी।
साधु और शैतान की कहानी से शुरू होती है फिल्म
इस फिल्म की शुरुआत एक कहानी से होती है। नरेशन में आ रही आवाज एक साधु और शैतान की कहानी सुनाती है। साधु जो घने जंगल में एक शैतान को पकड़ने जाता है। उस दौरान उसे जमीन पर एक गेंदनुमा चीज मिलती है। साधु उसे उठा लेता है। लेकिन जैसे ही साधु थोड़ी देर चलता है, उसकी टोकरी से आवाज आती है। गेंद जो अब एक वर्मी बन चुका है, वो साधु को रास्ता दिखाता है। पर क्या वो साधु को सही रास्ता दिखा रहा है?
क्या है इस फिल्म का प्लॉट?
इस नेरेशन के बाद कहानी प्रेजेंट डे में चलने लगती है। दो पुलिसवाले अपना नाम बदलकर चुरुली गांव जाते हैं। चुरुली गांव में वो जॉय नाम के एक अपराधी को पकड़ने जाते हैं, लेकिन उस गांव में जो जैसा दिख रहा है, वैसा कुछ भी नहीं है। जॉय की खोज में इससे पहले भी एक पुलिसवाला आ चुका है, लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता है।
कहानी के अंत तक पुलिसवाले जॉय तक पहुंच तो जाते हैं, लेकिन क्या वो चुरुली के जंगलों से खुद को बाहर निकाल पाएंगे? कौन है ये जॉय जिसकी खोज लोगों की जान मुश्किल में डाल देती है? इसका जवाब आपको फिल्म देखकर ही मिलेगा।
कितनी है चुरुली की आईएमडीबी रेटिंग?
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 7 आईएमडीबी रेटिंग मिली है। फिल्म को डायरेक्ट किया है लिजो जोस पेल्लिसरी ने। इस फिल्म में विनय फोर्ट, चेम्बन विनोद जोस, जाफर इडुक्की और जोजु जॉर्ज जैसे कलाकार नजर आए हैं।
क्यों देखें चुरुली?
- चुरुली को देखने का पहला कारण तो यही है कि हर एक पल में ये फिल्म मिस्ट्री में डूबी नजर आती है।
- फिल्म की शुरुआत से लेकर अंत तक आप हर कदम पर ये सोचते रहेंगे कि अब क्या होगा? ये फिल्म आपको अंत तक बांधे रहती है।
- इस फिल्म का डार्क कलर स्कीम फिल्म के माहौल में बिल्कुल ठीक बैठता है। फिल्म के विजुअल्स भी फिल्म में आपकी दिलचस्पी बढ़ाएंगे।
- इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी अच्छा है। फिल्म के क्लाइमेक्स में कुछ ऐसा होता है जो आप शायद सोच भी नहीं सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.