मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है। पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को सितंबर के महीने में दिसंबर जैसी बर्फबारी देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहाड़ सफेद बर्फ की चादर में समा गए। पहाड़ी इलाकों में हुए मौसम में बदलाव, अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान करीब 23°C और अधिकतम 34°C रहने का अनुमान है। दिल्ली में शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 23°C और अधिकतम 35°C रहने की संभावना है।
दिल्ली में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं
स्काइमेट वेदर के अनुसार दिल्ली में 18 से 23 सितंबर तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। शुरुआत में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 21 सितंबर से आसमान मुख्य रूप से साफ हो जाएगा।
यूपी के मौसम में कोई खासा बदलाव नहीं
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। शुक्रवार और शनिवार (18-19 सितंबर) को आसमान में धूप रहेगी। दिन के समय उमस वाली गर्मी भी हो सकती है। यूपी के कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्के बादल छाए रहने का भी अनुमान है।
बिहार के कई जिलों में बारिश का अनुमान
बिहार में अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर और पूर्णिया में बारिश की संभावना है। शनिवार को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है।
गुलमर्ग और बारामूला में देखने को मिली बर्फबारी
बता दें कि कश्मीर के गुलमर्ग और गुरेज के ऊंचाई वाले इलाके गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर से ढक गए, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में गोंडोला फेज-दो और अफरवात क्षेत्र सहित प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों में रात के दौरान बर्फबारी हुई। बर्फ की पतली सफेद परत ने ऊंचाई वाले इलाकों को ढक दिया। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.