बुधवार, 17 जून को तीन मुकाबला खेला गया। पहला मुकाबला लखनऊ में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान, दूसरा मुकाबला इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए और तीसरा मुकाबला महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड्स के बीच खेला गया।
इन तीनों मुकाबलों के कप्तान शुभमन गिल, कप्तान तिलक वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी-अपनी टीम को विजयी बनाकर क्रिकेट जगत में धमाल मचा दिया। एक मैच में गिल ने 154 रनों की पारी खेली, दूसरे मैच में तिलक वर्मा ने 59 रनों की पारी खेली। वहीं, तीसरे मुकाबले में स्मृति मंधाना ने तूफ़ानी अंदाज में 74 रनों की पारी खेली।
इंडिया ने अफगान को 170 रन से हराया
बुधवार, 17 जून को भारत बनाम अफगानिस्तान लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 170 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस मैच में भारत ने 402 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगान 232 रनों पर सिमट गई। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने 154 रनों की पारी खेली थी।
बुधवार, 17 जून को इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए के बीच ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने अफगान को 101 रनों से रौंद दिया। इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ए 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार 59 रनों की पारी खेली थी।
T20 WC में महिला टीम ने नीदरलैंड्स को हराया
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुधवार, 17 जून को भारत बनाम नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 95 रन से जीत लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स 114 रन ही बना पाई। इस मैच में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने तूफ़ानी अंदाज में 74 रनों की पारी खेली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.