पहाड़ों में सुकून के पल बिताते शुभमन गिल
शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते छा गईं। वन डे टीम की कप्तान को पहाड़ों और नदियों के बीच सुकून भरे पल बिताते देखा जा सकता है। वो कभी वादियों का लुत्फ उठाते, कभी तैरते तो कभी रोड ट्रिप का मजा लेते नजर आए।
गर्दन पर बने टैटू पर टिकी फैंस की नजर
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आपकी शांति ही आपकी शक्ति है।’ वैसे, उनके इस पोस्ट में सबकी नजरें उनकी बैक फोटोज पर ही टिक गईं। तस्वीर में उनकी गर्दन पर बने टैटू ने तुरंत ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
गिल के गर्दन पर बने टैटू का मतलब क्या?
शुभमन गिल की गर्दन के पीछे ‘I > A V’ लिखा हुआ है, जो खूब वायरल हो रहा है। अब क्रिकेटर के चाहने वाले उस टैटू का मतलब तलाश रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये कोई साधारण डिजाइन नहीं, बल्कि एक फेमस और प्रेरणादायक सिंबल है। इसका इंग्लिश में मतलब होता है- I am greater than my highs and lows. जबकि हिंदी में इसका अर्थ है- ‘मैं अपने जीवन के अच्छे-बुरे समय से बढ़कर हूं।’
कब शुरू होगा इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान का वनडे मुकाबला?
बता दें कि इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज का रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 13 जून से खेला जाएगा। मैच का टॉस दोपहर ठीक 1 बजे होगा। जबकि टॉस के आधे घंटे बाद यानी 1.30 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी।
भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
अफगानिस्तान का सक्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, नांग्याल खरोताई, फरीद मलिक, बिलाल सामी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.