इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Galle में भारत की Sri Lanka पर बड़ी जीत, Manav Suthar ने 6 विकेट से ढाया कहर
स्पिन के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन का ज़िक्र करते हुए गिल ने कहा कि अपने देश के लिए 600वां टेस्ट मैच जीतना वाकई बहुत खास है। यह हमारे लिए बहुत संतोषजनक जीत रही। मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन यहाँ आने के बाद, मौसम की वजह से मैच होगा या नहीं, इसे लेकर थोड़ी अनिश्चितता थी, जिससे हम पर थोड़ा दबाव बना। फिर भी, मुझे लगता है कि टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लड़खड़ाने पर बात करते हुए, जब भारत 193 रन पर ऑल आउट हो गया था, उन्होंने बताया कि टीम का लक्ष्य लगभग 400 रनों की बढ़त हासिल करना था। उन्होंने कहा कि हम तीसरी पारी में थोड़ा और आक्रामक होकर खेलना चाहते थे क्योंकि हमें (आखिरी पारी के लिए) उतने ओवर चाहिए थे, और हमें पक्का नहीं पता था कि चौथे और पांचवें दिन हम कितने ओवर गेंदबाजी कर पाएंगे। तो, हमारी सोच यही थी। और इसी कोशिश में हमने शुरुआत में ही कुछ विकेट गंवा दिए। लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर हम फिर भी अच्छी स्थिति में थे।
इसे भी पढ़ें: David Warner के बाद Australia की सलामी जोड़ी पर संकट, Matt Renshaw लौटे और Labuschagne के लिए बढ़ी मुश्किलें
गिल ने देवदत्त पडिक्कल की भी तारीफ़ की, जिन्होंने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का अवॉर्ड जीता। कप्तान ने कहा कि उन्हें खेलते हुए देखना शानदार था। शतक लगाना ज़रूरी है, लेकिन शतक बनाने के बाद भी… उन्होंने बड़ी पारी खेली। एक कॉम्पिटिटिव मैच में और आरामदायक स्थिति में होने के बावजूद… जिस तरह से उन्होंने दूसरी पारी में बैटिंग की और दबदबा बनाया, वह देखने लायक था। जीत के महत्व पर बात करते हुए गिल ने कहा कि टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होता और यह जीत बहुत सुखद है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में खेलना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.