भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला गया, जिसमें इस मैच में अधिकतर समय टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा लेकिन आखिरी दिन के खेल में श्रीलंकाई टीम की तरफ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म कराने में अहम भूमिका अदा की। इस मैच में श्रीलंका को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा था जिसके बाद दूसरी पारी में उनकी तरफ से सोनल दिनुशा की शतकीय पारी ने उन्हें एक शर्मनाक हार से बचा लिया। इस मैच के ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के नाम एक ऐसा मनहूस रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो इससे पहले किसी भी भारतीय कप्तान के नाम पर नहीं था। गिल टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं जो श्रीलंका के खिलाफ फॉलोऑन देने के बाद भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सके।
गिल की कप्तानी में जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
गॉल टेस्ट मैच में बुरी तरह से हारने के बाद श्रीलंका ने जिस तरह से कोलंबो टेस्ट की शुरुआत की थी तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह इस मैच को बचा पाने में कामयाब हो पाएंगे। भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी पहली पारी में 503 रनों का स्कोर बनाने के बाद उसे घोषित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमट गई जिससे उनको फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भी चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें उनकी हार तय दिख रही थी, लेकिन पांचवें दिन के खेल में सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने इस मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म कर दिया। शुभमन गिल से पहले जो भी टेस्ट में भारतीय कप्तान रहे उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जब भी उनको फॉलोऑन दिया वह उसे जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन गिल ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।
श्रीलंका को फॉलोऑन देने के बाद टीम इंडिया के लिए मैच का रिजल्ट
- साल 1987 – कटक, जीत (कप्तान कपिल देव)
- साल 1990 – चंडीगढ़, जीत (कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन)
- साल 1994 – लखनऊ, जीत (कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन)
- साल 1994 – बेंगलुरु, जीत (कप्तान, मोहम्मद अजहरुद्दीन)
- साल 2009 – कानपुर, जीत (कप्तान एमएस धोनी)
- साल 2017 – कोलंबो, जीत (कप्तान विराट कोहली)
- साल 2017 – पल्लेकेले, जीत (कप्तान विराट कोहली)
- साल 2022 – मोहाली, जीत (कप्तान रोहित शर्मा)
- साल 2026 – कोलंबो, ड्रॉ (कप्तान शुभमन गिल)
श्रीलंका ने चौथी बार फॉलोऑन मिलने पर मुकाबला ड्रॉ पर किया खत्म
कोलंबो टेस्ट को ड्रॉ पर खत्म करने के बाद श्रीलंकाई टीम टेस्ट क्रिकेट के अपने इतिहास में चौथी बार किसी मैच में फॉलोऑन मिलने के बाद उसे ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब हो सकी है, जिसमें ऐसा उन्होंने पिछली बार 16 साल पहले गॉल के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। अब तक श्रीलंकाई टीम को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 28 बार फॉलोऑन का सामना करना पड़ा है जिसमें उनको 24 मैचों में हार मिली तो वहीं चार को वह ड्रॉ पर खत्म करने में कामयाब रहे हैं।
फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंका ने ड्रॉ पर खत्म किए मैच
- बनाम जिम्बाब्वे – साल 1994, बुलवायो
- बनाम इंग्लैंड – साल 2006, लॉर्ड्स
- बनाम वेस्टइंडीज – साल 2010, गॉल
- बनाम भारत – साल 2026, कोलंबो
ये भी पढ़ें
कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, अब WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत? फाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका
ऋषभ पंत ने पकड़ ली टीम इंडिया की कमजोरी, बोले- बाहर से कोई नहीं आएगा VIDEO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.