भारत के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीट की प्रशंसा की है। भारत ने इस बार कुल 39 मेडल जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया 70 स्वर्ण, 45 रजत और 55 कांस्य सहित कुल 170 पदकों के साथ शीर्ष है। इंग्लैंड 29 स्वर्ण, 45 रजत और 36 कांस्य सहित 110 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि कनाडा 19 स्वर्ण, 20 रजत और 24 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान (63 मेडल) पर है। भारत वर्ष 2030 में अहमदाबाद में अगले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान खेलों की मेजबानी का औपचारिक ‘हैंडओवर’ भारत को किया जाएगा।
बॉक्सिंग में आए कुल 10 पदक
भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम पंच जड़े और कुल सात स्वर्ण तथा तीन रजत सहित दस पदक जीते। यह भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने तीन गोल्ड मेडल के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के साथ 2026 का इवेंट नई दिल्ली 2010, गोल्ड कोस्ट 2018 और बर्मिंघम 2022 से आगे निकलकर भारत का सबसे सफल बॉक्सिंग कैंपेन बन गया है।
साक्षी चौधरी (महिला 51किग्रा), प्रीति पवार (महिला 54किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (महिला 57किग्रा), प्रिया घनघस (महिला 60किग्रा), अरुंधति चौधरी (महिला 70किग्रा), सचिन सिवाच (पुरुष 60किग्रा) और अंकुश पंघाल (पुरुष 80किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते जबकि नरेंद्र बेरवाल (पुरुष 90किग्रा), जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम (पुरुष 55किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (महिला 75किग्रा) के हिस्से में रजत पदक आये।
भारतीय जूडो खिलाड़ी इशरूप नारंग ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के प्लेऑफ में पूरा दमखम लगाया लेकिन कनाडा की कोराली गॉडबू से युको से हार गईं। इसके साथ ही भारत का जूडो अभियान रविवार को बिना किसी पदक के समाप्त हो गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.