भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने जब इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान किया, तो सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार के हाथ से कप्तानी भी चली गई और टीम से भी बाहर हो गए। इस बीच टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
मैं कम उम्र में ही अपनी कमियों को पहचाना-श्रेयस अय्यर
दरअसल, महाराष्ट्र में एक क्रिकेट कार्यक्रम के दौरान टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा ‘अगर आप मेरे जैसे खिलाड़ियों को देखें, तो आप जानते हैं, मैं कम उम्र में ही अपनी कमियों को पहचान पाया था। इससे मुझे एक व्यक्ति के रूप में काफी फायदा हुआ। आगे उन्होंने कहा कहा कि वह वही व्यक्ति बने रहना चाहते हैं, जिसने मुंबई के बेहद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट माहौल में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई है।
भारत का कप्तान होना एक बड़ी चुनौती
इस कार्यक्रम में एक सवाल का जवाब देते हुए श्रेयस अय्यर ने कहा ‘भारत का कप्तान होना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन मुझे अपने व्यक्तित्व में बदलाव करने की जरूरत नहीं है।’ आगे उन्होंने कहा कि मुझे वही इंसान बने रहना है जो मैं पहले था। मैं और की तरह बनाना नहीं चाहूंगा। मुझे हमेशा चुनौतियां पसंद रही हैं।’
कार्यक्रम में उन्होंने मुंबई के क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहा ‘मुंबई में क्रिकेट का स्तर बहुत ऊंचा है और प्रतिस्पर्धा भी बेहद कड़ी होती है। वहां हर दूसरा बच्चा मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखता है। मेरा नजरिया हमेशा अपने सामने मौजूद हर चुनौती को जीतने का रहा है।’
इंग्लैंड और आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.