Shraddha Kapoor Eetha Release Date: श्रद्धा कपूर करीब दो साल के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. वो फिल्म ‘ईथा’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ये रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म की रिलीज का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है. चलिए बताते हैं फिल्म कब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
तरण आदर्श ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ की ऑफिशियल रिलीज को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है. तरण आदर्श की पोस्ट के अनुसार, फिल्म को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज किया जाएगा. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर से ईथा के जरिए साथ आ रहे हैं. इसकी रिलीज डेट को लॉक कर दिया गया है.’
‘ईथा’ की रिलीज डेट ऐलान
तरण आदर्श ने पोस्ट में आगे श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की रिलीज डेट भी मेंशन की है. उन्होंने इसमें लिखा, ‘फिल्म को 28 अगस्त, 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म रक्षा बंधन के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.’
यह भी पढ़ें: जून के दूसरे हफ्ते बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे कंगना रनौत-दिलजीत दोसांझ, कौन मारेगा बाजी?
‘ईथा’ की स्टार कास्ट
इसके साथ ही अगर ‘ईथा’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ ही एक्टर रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं. वहीं, एक्टर जीशान अयुब भी अहम किरदार प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं. दर्शकों को श्रद्धा कपूर की इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर की जोड़ी कर रही है, जो कि पहले ‘छावा’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते नहीं मिलने वाली फुर्सत, ओटीटी से थिएटर तक, रिलीज होंगी 8 फिल्में
श्रद्धा कपूर ने ‘स्त्री 2’ से उड़ाया था गर्दा
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था और इसे 2024 में रिलीज किया गया था. फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया था. सैकनिल्क के अनुसार, उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 857.15 करोड और इंडिया नेट कलेक्शन 597.99 करोड़ किया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.