Shraddha Kapoor: बॉलीवुड गलियारों में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के इश्क के चर्चे हैं। पिछले कुछ दिनों में ये भी अफवाह उड़ी कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच ‘आशिकी 2’ फेम गर्ल ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, पोस्ट के साथ-साथ उनके कैप्शन ने भी सभी का ध्यान खींच लिया। अब लोग इससे राहुल मोदी को कनेक्ट कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो माइकल जैक्सन के ऑइकॉनिक गाने ‘Bad’ पर मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। वो इसमें दिल खोलकर झूमती दिख रही हैं। श्रद्धा पजामा पहने फ्यूजन स्टाइल डांस कर रही हैं। उनके इस बेफिक्र अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
कैप्शन की ज्यादा होने लगी चर्चा
इस बीच, उनके कैप्शन की सबसे ज्यादा चर्चा होने लगी। एक्ट्रेस ने अपनी फनी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढों जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।’ एंड में वो कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराती दिखाई दीं। इसी के बाद यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनकी इस वीडियो को राहुल मोदी ने शूट किया है।
श्रद्धा कपूर का ये डांस देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सेलेब्स भी उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने लिखा, ‘मैं ऑफिशियली श्रद्धा पगलू हो गई हूं।’ एक्टर अपारशक्ति खुराना ने लिखा, ‘लव इट।’ और एक ने लिखा, ‘सोना नहीं है क्या आज?’
यूजर्स बोले- राहुल मोदी बना रहे वीडियो
‘स्त्री’ फेम एक्ट्रेस ने लिखा, ‘वीडियो राहुल मोदी बना रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी की खुशी में उछल रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्यार में इंसान पागलपन करता ही है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘माइकल जैक्सन की फीमेल वर्जन।’
रिलेशनशिप रूमर्स की शुरुआत कब हुई?
बता दें कि श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप रूमर्स की शुरुआत साल 2024 में हुई थी। दोनों को मुंबई में डिनर के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद वो अक्सर अलग-अलग मौकों पर पैपराजी के कैमरे में कैद होते रहे। इसके अलावा दोनों को अंबानी के इवेंट में भी साथ देखा गया था, जिससे उनके रिलेशन की अफवाहें और तेज हो गईं। श्रद्धा और राहुल ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.