शिवांगी जोशी जो अब तक लॉक अप 2 शो में शांत दिख रही हैं, वह हाल ही में शिल्पा शिंदे पर भड़क गईं। उन्होंने शिल्पा पर ही सवाल खड़े कर दिए कि वह उनके बारे में क्यों गलत बोलती हैं।
शिल्पा ने फिर शिवांगी पर डबल फेस का आरोप लगाया था। शिवांगी फिर भड़क जाती हैं और बोलती हैं, आप फालतू की झूठी बातें बोल रहे हो मेरे साथ। ऐसा लगता है आप मेरे बारे में मुझसे ज्यादा जानते हो। आपकी दिक्कत क्या है? आप मुझसे इतनी ऑब्सेस क्यों हो? ओह मैं जानती हूं क्यों। जिस शो से इनको 1 साल बाद निकाला गया था और दूसरी एक्ट्रेस दिन्होंने वो 9 साल सो किया है, उनका नाम पता है क्या है? शुभांगी अत्रे और मेरा शिवांगी। मुझे लगता है इन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। शुभांगी अत्रे, भाभी जी घर पर हैं कि रियल हिरोइन हैं और वह शानदार हैं। वह शानदार एक्ट्रेस हैं।
शिल्पा फिर बोलती हैं कि बाहर की जो सच्चाई है वो मैं बोल रही हूं जिसको जैसे लेना है ले ले।
शिवांगी फिर इस बात पर भड़क जाती हैं और चिल्लाती हैं, मैं सच बताऊं फिर? क्या मैं आपके टूटे हुए रिलेशन के बारे में बताऊं? लेकिन हम आपके जितने गिरे हुए नहीं हैं। आप मुझे, मुझसे ज्यादा जानते हो, कैसे? क्या आपने मुझे जन्म दिया है? आप जैसी मम्मी मेरी होती अगर तो मैं सुसाइड कर लेती।
अपूर्वा फिर बोलती हैं कि शिल्पा ने शिवांगी की वर्जनिटी को लेकर भी कमेंट किया था तो शिल्पा इस पर एक्सप्लेन नहीं कर पाती हैं। शिवांगी फिर बोलती हैं, मैं वो इंसान हूं जिसके बारे में आप घटिया बातें कर रही हैं। ये आपका करैक्टर दिखाता है। आप 50 साल की हो रही हो। आपको तमीज सीखनी चाहिए। सीखकर नहीं आई हैं आप, बद्तमीज हैं आप। सब जानते हैं आप कैसी इंसान हो और इसी वजह से आपको काम नहीं मिल रहा है क्योंकि आप दूसरी औरतों को जिनके साथ सच में गलत हुआ है, उनको गलत पोजिशन में डालती हो। आप झूठी हो और यही सच है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.