Shiprocket IPO: लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड का आईपीओ बुधवार, 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। एंकर इंवेस्टर्स के लिए आईपीओ 11 अगस्त को खुल जाएगा। कंपनी अपने इस आईपीओ से 1,617 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 16,67,61,566 शेयर अलॉट किए जाएंगे। शिपरॉकेट ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 92-97 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। आईपीओ में हिस्सा लेने वाले कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 9 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का था प्रस्ताव
शिपरॉकेट आईपीओ के तहत 885 करोड़ रुपये के 9,12,99,203 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स ओएफएस के जरिए 732 करोड़ रुपये के 7,54,62,363 शेयर बेचेंगे। बताते चलें कि शिपरॉकेट ने दिसंबर, 2025 में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था, जिसमें 2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव था। हालांकि, कंपनी ने अब अपने आईपीओ का साइज छोटा कर दिया है।
निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 154 शेयर
लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म ने आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा QIB कैटेगरी के इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। जबकि, इसका 15 प्रतिशत हिस्सा NII और बाकी का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट में 154 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए उन्हें अपर प्राइस रेंज के हिसाब से कम से कम 14,938 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल इंवेस्टर्स इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट यानी 2002 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,94,194 रुपये का निवेश करना होगा।
19 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
शुक्रवार, 14 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 17 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 18 अगस्त डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और जिन आवेदकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 18 अगस्त को ही रिफंड कर दिया जाएगा। अंत में 19 अगस्त को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
586 रुपये पर पहुंचा 425 रुपये वाला शेयर, 22% की बंपर तेजी के साथ बाजार में लिस्ट हुआ ये IPO
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.