बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दो साल बाद आज दुनिया के सामने आएंगी। वह दिल्ली से एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान शेख हसीना अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं पर बात करेंगी करेंगी। 2024 में आज ही के दिन सत्ता से बेदखल होकर वह भारत आई थीं।
यह कार्यक्रम फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक नई दिल्ली के सिर मार्क टली ऑडिटोरियम, मथुरा रोड में होगा। इसका सीधा प्रसारण क्लब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा।
बांग्लादेश लौटने का प्लान खोलेंगी?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपनी सरकार के सत्ता से बेदखल होने के 2 साल बाद आज भारत में पहली बार खुले तौर पर मीडिया के सामने आएंगी। आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक वर्चुअल कार्यक्रम में शेख हसीना हिस्सा लेंगी, जहां वह अपने भविष्य की योजनाओं और बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं पर बात करेंगी। बता दें कि 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़ने के बाद यह पहली बार होगा, जब शेख हसीना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी।
शेख हसीना का भाषण रोकने से भारत का इनकार
वहीं, बांग्लादेश ने भारत से उनके भाषण पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर भारत सरकार ने कहा है कि शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन से हमारा कोई संबंध नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”यह कार्यक्रम एक निजी मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। भारत सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस मंच पर रखे जाने वाले किसी भी विचार का सरकार समर्थन भी नहीं करती।”
बांग्लादेश छोड़कर भारत क्यों आना पड़ा था?
यह कार्यक्रम शेख हसीना के 15 साल लंबे शासन के पतन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। 5 अगस्त 2024 को आरक्षण प्रणाली के खिलाफ शुरू हुए छात्र आंदोलन ने देशव्यापी सरकार विरोधी आंदोलन का रूप ले लिया था। प्रदर्शनकारियों के सरकारी इमारतों पर कब्जा और हिंसक घटनाओं के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भारत आना पड़ा था, जिससे उनके लगभग 16 साल लंबे शासन का अंत हो गया।
भारत आने के बाद से शेख हसीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूरी बनाए रखी थी। ऐसे में यह उनका सत्ता से हटने के बाद पहला बड़ा सार्वजनिक संबोधन माना जा रहा है।
बांग्लादेश में बदल चुका है राजनीतिक माहौल
शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार का कार्यकाल फरवरी 2026 के आम चुनावों के बाद समाप्त हो गया। इसके बाद, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेतृत्व में सरकार बनी और तारिक रहमान प्रधानमंत्री बने।
वहीं, बता दें कि बांग्लादेश में अब लोगों के बीच चर्चा छिड़ गई है कि अगर शेख हसीना वापस बांग्लादेश लौटती हैं तो उनके साथ क्या और कैसा बर्ताव किया जाएगा। बांग्लादेश की सरकार के एक मंत्री ने इस बात का जवाब भी दे दिया है।
यह भी पढ़ें-
अमेरिका के पास घातक मिसाइलें खत्म! Strait of Hormuz खोलेगा ईरान? जानें लेटेस्ट अपडेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.