- Hindi News
- National
- Shashi Tharoor On RSS Hindu Rashtra & Mohan Bhagwat Statement | India News
- कॉपी लिंक
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS के वजूद का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है।
गुरुवार को IIMUN के मंच से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को थरूर ने अच्छा संकेत माना है। उनका कहना है कि वे पिछले दस साल से इनके बयानों और संदेशों को देख रहे हैं और उनमें साफ बदलाव आया है।
उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है।

थरूर ने कहा- राहुल गांधी की मुहिम से लोग जुड़ नहीं पाए
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि राष्ट्रव्यापी छात्र विरोध प्रदर्शनों के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा उठाए गए कई मुद्दों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम के जरिए पहले ही उठा चुके थे, लेकिन उन चिंताओं पर जनता से वैसा समर्थन नहीं मिल सका था।
थरूर ने कहा कि CJP के आंदोलन का मुख्य हिस्सा बनने से कई महीने पहले ही कांग्रेस ने ऐसी ही चिंताओं को उठाया था।
भागवत ने कहा था- Gen-Z एंटी नेशनल नहीं है
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक संवाद किया था।
NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों के बाद इसे RSS का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। पूरी खबर पढे़ं…

बेबी बूमर्स से जेन-बीटा तक, हर जेनरेशन की उम्र और पहचान

————————–
ये खबर भी पढ़ें…
पेपर लीक से पॉलिटिक्स तक…क्यों Gen-Z को साध रहीं पार्टियां:राहुल-योगी-अखिलेश-मायावती सब युवाओं के पीछे, कौन जीतेगा भरोसा?

यूपी में जेन-जी अब सिर्फ फर्स्ट टाइम वोटर नहीं रहा, बल्कि सियासत के केंद्र में आ गया है। सत्ता बनेगी या बिगड़ेगी, कुछ हद तक ये जेन-जी भी भूमिका अदा कर रहे हैं। इसे भाजपा समेत विपक्षी पार्टियां भी समझ रही हैं। पूरी खबर पढे़ं…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
