Dividend Stock: पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने निवेशकों के लिए 5 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी है.
डिविडेंड का ऐलान 12 फरवरी को किया गया था. इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम और 10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था. कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है. कंपनी बीएसई 200 इंडेक्स में शामिल है.
46,243 करोड़ रुपये है कंपनी का मार्केट कैप
कंपनी का शेयर 20 फरवरी को बीएसई पर 1.02 फीसदी तेजी के साथ 3045.75 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई प्राइस 4,329 रुपये और 52 वीक लो प्राइस 2,952.05 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 46,243 करोड़ रुपये है.
281.60 करोड़ रुपये रहा अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट
कंपनी के कारोबार की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,269.60 करोड़ रुपये रहा, जबकि इस दौरान नेट प्रॉफिट 281.60 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 7,571.20 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,866.50 करोड़ रुपये रहा.
3 साल में 8.65 फीसदी फिसल चुका है शेयर
अगर पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों की हिस्ट्री देखें तो बीते एक हफ्ते में 3.26 फीसदी की गिरावट आई है. इसने बीते एक महीने में 3.34 फीसदी की कमजोरी आई है. बीते 3 महीने में कंपनी के शेयर 11.42 फीसदी फिसल गए हैं. इस साल 5.87 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. पिछले एक साल में यह शेयर 4.42 फीसदी गिर चुका है. इन शेयरों ने 3 साल में 8.65 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है.
(Disclaimer: शेयर बाजार में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.