शेयर बाजार में आज यानी 26 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 24,300 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार रहा 25 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 8,386 करोड़ के शेयर खरीदे 28 अगस्त को ओपन होगा ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का IPO ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का IPO 28 अगस्त को ओपन होगा। कंपनी इसके जरिए 720 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने IPO के लिए शेयर का प्राइस बैंड 408 रुपए से 429 रुपए तय किया है। निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयर्स के लिए 14,586 रुपए से बोली लगा सकेंगे। ये IPO 1 सितंबर को बंद होगा। कल बाजार में रही थी बढ़त इससे पहले कल यानी 25 अगस्त को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 287 अंक की बढ़त के साथ 77,656 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 116 अंक की तेजी रही, ये 24,335 पर बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.