शेयर बाजार में आज यानी 24 अगस्त को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,300 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और IT शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। आज से 3 IPO ओपन हो रहे सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज के IPO आज से ओपन होंगे। सिम्बायोटेक फार्मालैब इस IPO के जरिए 1,757 करोड़, हाई-टेक इंजीनियर्स 135.73 करोड़ और स्काईवेज एयर सर्विसेज 582.80 रुपए जुटाना चाहती है। इन IPO में 26 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। एशियाई बाजारों में आज गिरावट 21 अगस्त को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 12,215 करोड़ के शेयर खरीदे शुक्रवार को बाजार में फ्लैट कारोबार रहा इससे पहले 21 अगस्त को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार रहा था। सेंसेक्स सिर्फ 3 अंक चढ़कर 77,540 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी रही, ये 24,252 के स्तर पर बंद हुआ था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.