किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Shankara Buildpro Ltd Stock Split Record date)
शेयर बाजार को दी जानकारी में Shankara Buildpro Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का दाम 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांट रही है। बता दें, पिछले हफ्ते शंकरा बिल्ड प्रो ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। यही रिकॉर्ड डेट है।
डिविडेंड भी दे चुकी है कंपनी
Shankara Buildpro Ltd ने निवेशकों को एक बार डिविडेंड भी दिया है। कंपनी के शेयर इसी साल जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Shankara Buildpro Ltd Share performance)
Shankara Buildpro Ltd के शेयर शुक्रवार को 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 1252.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक स्टॉक का दाम 445 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 1379.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 633.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3037 करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.