Shahi Toast Recipe: हमारे घर में अक्सर ब्रेड बच जाती है, जिसे हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन आप इन ब्रेड को कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके हलवाई से भी शानदार मिठाई बना सकते हैं। शाही टुकड़ा या शाही टोस्ट एक मुगलई डेजर्ट है, जो अपने कुरकुरे स्वाद और मलाईदार रबड़ी के साथ खाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…
- 5- 7 स्लाइस
- 800 मिली फुल क्रीम दूध
- 3/4 कप चीनी
- 4 से 6 चम्मच देसी घी
- दो चुटकी इलायची पाउडर
- 10 से 15 केसर के धागे
- थोड़े कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता
Image: AI
सबसे पहले एक बर्तन में दूध को उबालें और उसे लगातार चलाते रहें, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। इसके बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
Image: AI
चीनी और केसर के अच्छे से मिक्स होने के बाद आपकी गाढ़ी रबड़ी तैयार हो जाएगी। इसके बाद में अब चाशनी तैयार करना होगा।
Image: AI
चाशनी के लिए एक अलग बर्तन में चीनी और पानी डालकर कुछ मिनटों तक उबालें। चाशनी को ज्यादा गाढ़ी न होने दें, बस इसे हल्का चिपचिपा होना चाहिए।
Image: AI
अब ब्रेड के किनारों को काटकर उसे ट्रायंगल के आकार में कट कर लें। तवे पर देसी घी डालकर ब्रेड को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। आप ब्रेड को डीप फ्राई भी कर सकते हैं।
Image: AI
तली हुई ब्रेड को चाशनी में डुबोकर प्लेट पर रख दें। इसके बाद ऊपर से तैयार की गई रबड़ी को डालें। आखिरी स्टेप में ड्राई फ्रूट्स से ब्रेड को गार्निश करें। आपका टेस्टी और हलवाई जैसा शाही टोस्ट तैयार है।
Image: AI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.