बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्मों के लिए फैंस क्रेजी रहते हैं. साल 2023 में एक्टर ने बैक टू बैक ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस लूट लिया था. तीन साल से सुपरस्टार की कोई फिल्म नहीं आई और फैंस एक्टर को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं.
ऐसे साल 2026 किंग खान के फैंस की मुराद पूरी करने वाला है. दरअसल सुपरस्टार एक नहीं बल्कि दो फिल्में के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके बाद अगले साल यानी 2027 में भी शाहरुख खान की दो बड़ी फिल्में रिलीज होनी है. चलिए यहां एक्टर की अपकमिंग फिल्में की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
जेलर 2
2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ के सीक्वल ‘जेलर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्म है. इसे नेल्सन दिलीपकुमार ने निर्देशित किया है. इस पैन-इंडिया फ़िल्म में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार इस क्राइम एक्शन थ्रिलर में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगें. खबर की मानें तो रजनीकांत स्टारर में किंग खान एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे. ये फिल्म इस साल 12 जून या 12 अगस्त को रिलीज हो सकती है. फिलहाल रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होनी बाकी है.
किंग
शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म किंग है.इस बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर में सुपरस्टार तीन साल के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर लीड रोल में कमबैक करेंगे. बता दें कि इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. किंग की स्टार कास्ट में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, सौरभ शुक्ला, अक्षय ओबेरॉय और करणवीर मल्होत्रा सहित कई दमदार कलाकार शामि हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. बता दें कि किंग किंग क्रिसमस के मौके पर यानी 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
पठान 2
साल 2026 में दो फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने के बाद साल 2027 में भी शाहरुख खान बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे. दरअसल सुपरस्टार वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 2023 की ब्लॉकबस्टर पठान के सीक्वल में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान 2 को भी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करेंगे. ये 2027 मे रिलीज होनी है लेकिन इसकी कंफर्म रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है.
टाइगर वर्सेस पठान
बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. वहीं वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की एक और फ़िल्म टाइगर वर्सेस पठान में शाहरुख़ खान पठान का अपना रोल दोहराते नजर आएंगे. वहीं सलमान खान भी टाइगर के रोल में दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद इस स्पाई एक्शन फ़िल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि फ़िल्म को अभी के लिए रोक दिया गया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.