‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैंस का फेवरेट शो है. इस शो में दिलीप जोशी लीड रोल में हैं. शो में वो जेठालाल के रोल में हैं और शो में उनके पिता का नाम चंपकलाल है. शो 2008 में शुरू हुआ था. इस शो से पहले दिलीप जोशी कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुके हैं.
शाहरुख संग दिखे थे दिलीप जोशी
वो 2001 में शाहरुख खान की ‘वन टू का फोर’ में नजर आए थे. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दिलीप जोशी भी नजर आए थे. फिल्म में एक ऐसा डायलॉग है जो 2008 में जाकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सच हो गया. दरअसल, फिल्म में दिलीप जोशी के कैरेक्टर का नाम चंपक होता है. फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान उन्हें ‘चंपक की औलाद’ कहकर बुलाते हैं. वहीं 2008 में जब तारक मेहता आया तो दिलीप जोशी सच में चंपक के बेटे बन गए.
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट PMO से लिखी गई? एक्टर राकेश बेदी ने बता दिया सच
सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्म से जुड़ा ये वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें दिलीप जोशी सीढ़ियों के नीचे सो रहे होते हैं. शाहरुख खान ऊपर से आते हैं और दिलीप से टकराकर गिर जाते हैं. फिर वो कहते हैं- ‘चंपक की औलाद’, कितनी बार कहा है कि सीढ़ियों के सामने बिस्तर मत लगाया कर रोज सुबह बाथरूम जाते हुे लगती है.
फिल्म की बात करें तो इसे शशिलाल के नायर ने बनाया था. फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान थे. फिल्म 30 मार्च 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म में जूही चावला और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स थे. फिल्म फ्लॉप हो गई थी.
ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ का टीजर रिलीज, सनी देओल का दमदार अवतार, यूजर्स बोले- गदर की याद आ गई
वहीं शो तारक मेहता की बात करें तो ये शो 2008 से चल रहा है. इस शो में एक सोसायटी में रहने वाली फैमिलीज की कहानी दिखाई जाती है. शो में पड़ोसियों की बॉन्डिंग, मुश्किल की घड़ी में एक-दूसरे के लिए खड़े रहना और जबरदस्त कॉमेडी दिखाई जाती है. शो को असित मोदी ने बनाया है.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.